Thursday, October 22, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

पीस बॉन्ड क्या होता है? इस पर हस्ताक्षर करने के बाद लागू हो जातीं हैं ये शर्तें

पीस बॉन्ड क्या होता है? इस पर हस्ताक्षर करने के बाद लागू हो जातीं हैं ये शर्तें

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: पीस बॉन्ड का नाम सुनते ही ऐसा लगता है कि शांति कायम रखने के लिए किसी वादे पर हस्ताक्षर कराया गया है. लेकिन लोकतंंत्र में विरोध के अधिकार को शांति के ख़िलाफ़ नहीं देखा जाता है.

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या 'पीस बॉन्ड' पर हस्ताक्षर करने से कोई व्यक्ति या पॉलिटिकल एक्टिविस्ट क़ानूनी शर्तों से बंध जाता है?

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

आइए समझते हैं कि पीस बॉन्ड क्या है और इस पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं के हस्ताक्षर करने के मायने क्या हैं? नेहा बोरा ने पीस बॉन्ड को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती क्यों दी है?

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत पुलिस और प्रशासन के पास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई अधिकार हैं.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

पीस बॉन्ड का प्रावधान बीएनएसएस के अध्याय 9 में है. यह किसी अपराध की सज़ा के तौर पर नहीं, बल्कि एक प्रिवेंटिव क़दम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है.

जब प्रशासन को लगता है कि किसी व्यक्ति की गतिविधियों से सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है, तो उससे एक निश्चित अवधि के लिए शांति बनाए रखने का लिखित वादा लिया जाता है. इसे ही 'पीस बॉन्ड' कहते हैं.

इमेज स्रोत, Vipin KUmar/Hindustan Times via Getty Images

बीएनएसएस की धारा 136(3) के तहत अगर कोई व्यक्ति पीस बॉन्ड भरने से मना करता है या मजिस्ट्रेट की ओर से मांगे गए ज़मानती पेश नहीं कर पाता है, तो उसे हिरासत में लिया जा सकता है.

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY NEXT STORY →
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐