Monday, November 2, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

‘मिसाइल की तरह नीचे आया विमान’, फ़्लोरिडा हादसे में नौ की मौत

‘मिसाइल की तरह नीचे आया विमान’, फ़्लोरिडा हादसे में नौ की मौत

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: अमेरिका के फ़्लोरिडा में रविवार को एक बिज़नेस जेट रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अमेरिकी परिवहन मंत्री ने बताया कि विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई.

यह दुर्घटना पाम बीच काउंटी के अमीर इलाके में स्थित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट मार-ए-लागो से करीब 14 किलोमीटर दूर क्रेस्टहेवन इलाके के पास हुई.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

दुर्घटना की तस्वीरों में रिहायशी सड़क पर एक बड़ा गड्ढा दिखाई दे रहा है. दुर्घटनास्थल पर आग के कुछ निशान हैं और लियरजेट 60 विमान के कंक्रीट के टुकड़े बिखरे हुए हैं.

फ़ेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफ़एए) ने एक बयान में कहा कि विमान ने टेक्सस के ऑस्टिन से उड़ान भरी थी और वह बहामास जा रहा था.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों और उड़ान के विश्लेषण से पता चलता है कि दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले जेट हर सेकंड सैकड़ों फ़ीट की रफ़्तार से नीचे गिर रहा था.

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक अपुष्ट वीडियो में दुर्घटना के समय का डैशकैम फुटेज दिखाई देता है. इसमें सड़क पर गाड़ियां चलती दिख रही हैं. तभी अचानक एक विमान लगभग सीधा ज़मीन की ओर गिरता है. इसके बाद एक बड़ा-सा आग का गोला दिखता और फिर ज़ोरदार विस्फोट होता है.

फ़्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसैंटिस ने दुर्घटना के बाद एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में पत्रकारों से कहा, "जब आप वह वीडियो देखते हैं, तो यह आपको झकझोर देता है. ऐसा लगता है जैसे कोई मिसाइल नीचे आ रही हो और फिर एक बड़ा विस्फोट हो रहा हो, जिसमें मलबा हर तरफ़ बिखर जाता है."

अभी यह साफ़ नहीं है कि दुर्घटना के समय विमान में कौन-कौन सवार था. डेसैंटिस ने कहा, "अभी तक हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है कि ज़मीन पर मौजूद किसी व्यक्ति की मौत हुई हो या वह घायल हुआ हो."

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY NEXT STORY →
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐