Sunday, November 1, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने कहा-‘वोट चोरी करने वालों को कहीं जाने नहीं देंगे, क़ानूनी कार्रवाई होगी’

रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने कहा-‘वोट चोरी करने वालों को कहीं जाने नहीं देंगे, क़ानूनी कार्रवाई होगी’

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने रविवार को बड़ी रैली की. इस रैली में विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया, "कई साल से इस देश में वोट चोरी हो रही है. पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और साल 2024 के लोकसभा चुनाव. इन सभी चुनावों में वोट चोरी हुई. ईवीएम के साथ वोटचोरी हुई, वोटर लिस्ट से लोगों का नाम काटकर, कई लोगों नाम जोड़कर वोट चोरी हुई है."

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

राहुल गांधी ने कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद 13 करोड़ से ज़्यादा मतदाता वोटर लिस्ट से हटाए गए.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि वोटरों के नाम काटने से विधानसभा चुनाव में उनकी हार हुई.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

इस रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी समेत कई नेता शामिल हुए.

वहीं उत्तर के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जम्मू-कश्मीर के दो पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुक़ अब्दुल्लाह और महबूबा मुफ़्ती शामिल हुए.

सीपीआईएमएल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला.

रामलीला मैदान में आयोजित रैली में कांग्रस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "देश को सही रास्ते पर लाने के लिए पहला कदम ज्ञानेश कुमार को हटाना है. अमित शाह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं. मैं कहना चाहता हूं कि आपको और नरेंद्र मोदी को कहीं जाने नहीं दिया जाएगा."

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐