Sunday, October 25, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

कश्मीर पर फ़ारुक़ अब्दुल्लाह ने ऐसा क्या कहा जिसे बीजेपी ने बताया ‘भारत विरोधी’

कश्मीर पर फ़ारुक़ अब्दुल्लाह ने ऐसा क्या कहा जिसे बीजेपी ने बताया ‘भारत विरोधी’

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: इमेज स्रोत, Nasir Kachroo/NurPhoto via Getty Images

कश्मीर को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारूक़ अब्दुल्लाह के दिए बयान पर सियासी हंगामा मच गया है. बीजेपी ने उनके बयान को 'भारत विरोधी' बताया है.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला ज़िले में नेशनल कॉन्फ़्रेंस के एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान का बिना नाम लिए कहा, "वो हमें बचा रहे हैं."

फ़ारूक़ अब्दुल्लाह के इस बयान पर बीजेपी ने जहां कड़ी प्रतिक्रिया दी है वहीं, कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि फ़ारूक़ अब्दुल्लाह को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी फ़ारूक़ अब्दुल्लाह बयान की निंदा की है.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारूक़ अब्दुल्लाह बारामूला में बीते शनिवार, 24 अक्तूबर को एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.

अब्दुल्लाह ने अपने भाषण में आर्टिकल 370 के तहत कश्मीर को मिले विशेष दर्जे के हटाए जाने और परिसीमन का ज़िक्र करते हुए बीजेपी पर मुसलमानों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा, "आप दिल्ली से क्या उम्मीद कर सकते हैं? ये इंसाफ़ करेंगे- अरे, हिम्मत रखो उनका मुकाबला करने के लिए. नहीं रखोगे तो मिट जाओगे, तुम्हारा नामो-निशान मिट जाएगा. ये आज चुप हैं क्योंकि दुनिया में शोर है और हमारा पड़ोसी लगा हुआ है इनके पीछे. हर जगह वो पहुंच जाता है, ये कह कर कि कश्मीर का फ़ैसला नहीं हुआ है. वो हमें बचा रहा है.

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐