सऊदी अरब की ईस्ट वेस्ट पाइप लाइन पर हूती विद्रोहियों ने हमले का दावा किया
गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन और हवाई अड्डों को निशाना बनाने का दावा किया है.
हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने अपने ताज़ा बयान में कहा कि समूह ने सऊदी अरब के कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया है.
मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम
इनमें यानबू स्थित सऊदी अरामको फ़ैसिलिटी, राबिग तेल रिफ़ाइनरी और रियाद का किंग ख़ालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शामिल हैं.
हूती प्रवक्ता के मुताबिक़, दम्माम स्थित किंग फ़हद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नज़रान हवाई अड्डे और ख़मिस मुशैत के एक एयरबेस को भी निशाना बनाया गया है.
जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव
हालांकि, सऊदी अरब की ओर से हूती विद्रोहियों के इन हमलों के दावों पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
इस बीच, सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हूती विद्रोहियों की ओर से दागी गईं और बीच में ही रोक दी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलों का मलबा मक्का के वादी अल-मुगमास इलाक़े में गिरा है.
मंत्रालय के अनुसार, इन मिसाइलों के टुकड़े जेद्दा, ताइफ़ और राबिग में भी मिले हैं.
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!