Saturday, October 31, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

दिल्ली के मंगोलपुरी में जूते की फैक्ट्री में लगी आग में कम से कम 4 लोगों की मौत

दिल्ली के मंगोलपुरी में जूते की फैक्ट्री में लगी आग में कम से कम 4 लोगों की मौत

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: दिल्ली में मंगोलपुरी के इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को जूते की एक फैक्ट्री में लगी आग में चार लोगों की मौत हो गई.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात क़रीब 9.30 बजे मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1 स्थित बी-293/294 में हुई.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौक़े पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया.

दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, आग बुझाने के लिए क़रीब 20 दमकल गाड़ियों को मौक़े पर भेजा गया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर छह लोग बेहोशी की हालत में मिले. सभी को तुरंत इलाज के लिए मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

इन छह लोगों में से चार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य दो का अस्पताल में इलाज जारी है.

अधिकारी ने कहा, "आगे की तलाशी और बचाव अभियान जारी है. क़ानून के मुताबिक़ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है."

समाचार एजेंसी एएनआई से फ़ायर ऑफ़िसर (एडीओ) पारस कुमार ने बताया, "फ़ायर सर्विस को रात क़रीब 9:31 से 9:32 बजे के बीच मंगोलपुरी की एक फ़ैक्ट्री के अंदर आग लगने की सूचना मिली थी. वहां से छह लोगों को रेस्क्यू किया गया है और उन सभी को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया है."

उन्होंने बताया कि, "यह जूते बनाने वाली यूनिट है, जहां इस परिसर में जूते बनाए और रखे जाते हैं."

फ़ायर ऑफ़िसर पारस कुमार के मुताबिक़, "आग की शुरुआत बेसमेंट से हुई थी. हमने इसे बेसमेंट के अंदर ही रोक लिया और आगे फैलने नहीं दिया."

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY NEXT STORY →
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐