प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर तंज़ और बैलट बनाम ईवीएम की बहस
गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर हुए चुनावों में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए के अधिकतर सीटें जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर चुटकी ली.
नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, "चुनाव बैलट पेपर से हुए, अंदाज़ा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती होंगी."
मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम
बुधवार शाम जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये पोस्ट किया था तब तक कांग्रेस को एमएलसी चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी.
हालांकि, बाद में कांग्रेस ने महाराष्ट्र की नागपुर सीट जीत ली.
जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव
उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और बिहार में हुए एमएलसी चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 28 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की है.
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने पांच सीटें जीती हैं जिनमें वाराणसी भी शामिल है.
वहीं महाराष्ट्र की कुल पांच सीटों में से दो बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने जीती हैं जबकि तीन इंडिया गठबंधन ने जीती हैं.
कांग्रेस ने इस बार नागपुर सीट बीजेपी से जीत ली है. नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी है.
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!