Saturday, October 31, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

रूसी विदेश मंत्री की मौजूदगी को लेकर जी-20 की बैठक में हुआ ये विवाद

रूसी विदेश मंत्री की मौजूदगी को लेकर जी-20 की बैठक में हुआ ये विवाद

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: यूरोप राजनयिकों ने जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ के साथ तस्वीर खिंचवाने से इनकार कर दिया.

इसके चलते अमेरिकी मेज़बानों ने पूर्वनियोजित तस्वीर को रद्द कर दिया.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

दो अधिकारियों ने बीबीसी को शुक्रवार को होने वाले "फैमिली फोटो" समारोह के रद्द होने की पुष्टि की, जिसमें आमतौर पर सभी देशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं.

ब्रिटेन के विदेश सचिव एड मिलिबैंड ने समिट में अपने रूसी समकक्ष से कहा, "मैं रूसी विदेश मंत्री से सीधे तौर पर यह कहना चाहता हूँ: हम सभी जानते हैं कि इस युद्ध में हमलावर कौन है," और उन्होंने यूक्रेन में निर्दोष नागरिकों की हत्या करने के लिए उनकी सरकार पर आरोप लगाया.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

यह बैठक अटलांटा में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की अध्यक्षता आयोजित की जा रही है.

शुक्रवार को जी20 के विदेश मंत्रियों से बात करते हुए मिलिबैंड ने कहा कि सदस्य देशों को "यूक्रेन में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए और अधिक मेहनत करनी चाहिए".

उन्होंने कहा, "रूस का युद्ध वैश्विक स्तर पर भारी नुक़सान पहुँचा रहा है- जिसमें हज़ारों निर्दोष नागरिकों की मौत और ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान शामिल है. इससे खाद्य असुरक्षा और भी बदतर हो रही है."

"यह युद्ध केवल यूरोप या नेटो के लिए एक परीक्षा नहीं है- इसके लिए हम सभी को आर्थिक और राजनयिक दबाव डालकर पुतिन को उन राजस्वों से वंचित करना होगा जो इस बर्बर युद्ध को जारी रखते हैं."

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐