Thursday, October 22, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने का मामला, प्रियंका गांधी ने कहा- तुम पर गर्व है

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने का मामला, प्रियंका गांधी ने कहा- तुम पर गर्व है

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने कहा है कि दिल्ली के बीकानेर हाउस ने उनकी फ़ोटो प्रदर्शनी से विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें हटाने के लिए मजबूर किया.

रेहान ने इन तस्वीरों को प्रदर्शनी से हटाने से इनकार किया है और अब उनके कलेक्शन की आंशिक तस्वीरें ही दिखाई जाएंगी.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

प्रियंका गांधी ने सरकार के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं और अपने बेटे के साथ खड़े रहने की बात कही है. वहीं कांग्रेस ने आर्ट पर सेंसरशिप लगाए जाने का आरोप लगाया है.

प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा फ़ोटोग्राफ़र हैं. बीकानेर हाउस में 'नो आइडिया इज़' फ़ाइनल शीर्षक से उनकी तस्वीरों की प्रदर्शनी लगी है जो बुधवार शाम से शुरू होने वाली थी.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

रेहान वाड्रा ने कहा कि बुधवार की शाम 3.30 बजे उन्हें बताया गया कि अगर वो शाम पाँच बजे तक तस्वीरें नहीं हटाते तो उनकी फ़ोटो प्रदर्शनी रद्द कर दी जाएगी.

रेहान वाड्रा ने दिल्ली में हुए जेन ज़ी प्रोटेस्ट की तस्वीरों को अपनी प्रदर्शनी में शामिल किया था.

रेहान वाड्रा ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके कहा कि जिन तस्वीरों को हटाने के लिए कहा गया उनमें दो तस्वीरें भारत के राष्ट्रीय झंडे वाली तस्वीरें भी हैं.

ये विवाद सामने आने के बाद प्रियंका गांधी ने एक्स पर प्रदर्शनी की तस्वीरें साझा करते हुए एक पोस्ट किया.

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐