14 बच्चे, 32 कैमरे और मारपीट के आरोप: कैलिफ़ोर्निया की आलीशान हवेली में क्या मिला
गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: मई 2025 में दो महीने के एक बच्चे को सिर पर चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया. बच्चे का नाम वाल्टर था और वह कैलिफ़ोर्निया के अमीर इलाक़े आर्केडिया में रहता था.
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक़, ख़ुद को वाल्टर की मां बताने वाली महिला ने कहा कि बच्चा ग़लती से बिस्तर से गिर गया था.
मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम
लेकिन डॉक्टर को यह बात सही नहीं लगी. उनका कहना था कि वाल्टर की चोटें बिस्तर से गिरने के बजाय किसी कार दुर्घटना में लगी चोटों जैसी थीं. ऐसी चोटें बच्चे को तेज़ी से हिलाने पर भी लग सकती थीं.
डॉक्टर को बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने उस आलीशान हवेली की तलाशी ली, जहां वाल्टर रहता था.
जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव
पुलिस ने उसके माता-पिता, 66 साल के गुओजुन शुआन और 39 साल की सिल्विया झांग को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया.
अभियोजकों के मुताबिक़, हवेली के भीतर जो मिला, उसे "ख़ौफ़ का घर" ही कहा जा सकता था.
पूरी हवेली में कैमरे लगे थे और अंदर कमरों का जाल था. वहां छह महीने से तीन साल तक की उम्र के 14 बच्चे रहते थे, जिनका जन्म सरोगेसी से हुआ था.
अभियोजकों का आरोप है कि इन बच्चों को हर दिन पीटा जाता था.
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!