घर पर ये आसान फ़िटनेस टेस्ट करके लगा सकते हैं जान को ख़तरे का अंदाज़ा
गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: एक्सरसाइज़ के बाद आपकी धड़कन कितनी जल्दी सामान्य होती है, इससे आपकी सेहत के बारे में कई चौंकाने वाली बातें पता चल सकती हैं.
अगर सीढ़ियां चढ़ते समय आपका दिल बहुत तेज़ धड़कने लगता है या बस पकड़ने के लिए दौड़ते समय सांस फूलने लगती है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आप शारीरिक रूप से पूरी तरह फ़िट नहीं हैं.
मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम
लेकिन एक्सरसाइज़ बंद करने के बाद आपके शरीर में क्या होता है, उससे भी शरीर के अंदर चल रही कई चीज़ों के बारे में पता चल सकता है. यहीं हार्ट रेट रिकवरी (एचआरआर) टेस्ट काम आता है.
इसमें देखा जाता है कि एक्सरसाइज़ के दौरान जब दिल तेज़ी से धड़क रहा होता है, तब आपकी नब्ज़ कितनी होती है और एक्सरसाइज़ बंद करने के क़रीब एक मिनट बाद दिल कितनी तेज़ी से धड़क रहा होता है. इन दोनों के बीच के अंतर को हार्ट रेट रिकवरी कहते हैं.
जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी ग्रॉसमैन स्कूल ऑफ़ मेडिसिन की कार्डियोलॉजिस्ट नीका गोल्डरबर्ग बताती हैं कि हार्ट रेट रिकवरी (एचआरआर) आपके दिल और रक्त वाहिकाओं की सेहत का एक अच्छा इंडिकेटर है.
इससे हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी गंभीर समस्याओं के ख़तरे का अनुमान लगाया जा सकता है. लेकिन एचआरआर इससे कहीं ज़्यादा जानकारी दे सकता है.
टेस्ट में ख़राब नतीजा शुरुआती चेतावनी की तरह काम कर सकता है और शरीर में छिपी दूसरी समस्याओं का पता लगाने में मदद कर सकता है.
सबसे अहम बात यह है कि इससे ये पता चल सकता है कि किसी व्यक्ति पर मौत का कितना ख़तरा है.
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!