ट्रंप ने दी फिर हमले की चेतावनी तो ईरान ने बताया कैसे देगा जवाब
गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक और हमले की चेतावनी का जवाब दिया है.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार ने अमेरिका के फ़्लोरिडा में कहा कि अमेरिका ईरान के ख़िलाफ़ छोटा 'एपिक फ़्यूरी' चला सकता है.
मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम
अमेरिका ने ईरान के ख़िलाफ़ अपने पिछले सैन्य अभियान को 'एपिक फ़्यूरी' नाम दिया था. लेकिन, ईरान ने ट्रंप की इस चेतावनी के ख़िलाफ़ जवाबी चेतावनी दी है.
बीबीसी की फ़ारसी सेवा के मुताबिक़ ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ़ अली अब्दुल्लाही ने कहा है कि अमेरिकी ज़हाजों को फ़ारस की खाड़ी में दोबारा आने की इजाज़त नहीं दी जाएगी.
जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव
अब्दुल्लाही ने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति को यह सपना जरूर देखना चाहिए कि उनकी सेना एक बार फिर फ़ारस की खाड़ी में प्रवेश करेगी लेकिन वो इस सपने को हमेशा के लिए अपने साथ लेकर कब्र में जाएंगे."
उन्होंने कहा, '' हम किसी भी हाल में अमेरिकी सेना के ज़हाजों को फ़ारस की खाड़ी में एंट्री की इजाज़त नहीं देंगे.''
कल, आईआरजीसी नौसेना के कमांडर ने कहा था, "अमेरिकी होर्मुज़ स्ट्रेट से 600 से 700 किलोमीटर दूर चले गए हैं."
ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर आरोप लगाया है कि वह होर्मुज़ स्ट्रेट में बारूदी सुरंग विस्फोटों और जहाजों पर हमलों के बारे में "फर्जी ख़बरें गढ़कर" अमेरिकी मध्यावधि चुनावों से पहले तेल की कीमतों को बढ़ाने के लिए हरचंद कोशिश कर रहा है.
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!