बिहार में एमएलसी चुनाव की ‘अनंत’ कथा और बीजेपी गठबंधन के लिए नतीजों के मायने
गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: बिहार विधानपरिषद चुनाव में चार शिक्षक निर्वाचन सीट से एक भी मौजूदा एमएलसी अपनी सीट नहीं बचा पाया.
वहीं चार स्नातक निर्वाचन सीट में से तीन सीट के नतीजे आ गए हैं. दरभंगा स्नातक सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश कुमार बढ़त बनाए हुए हैं. दरभंगा स्नातक सीट पर प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती में कोई नतीजा नहीं निकला है.
मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम
इन नतीजों में पटना शिक्षक सीट पर नवल किशोर यादव का 30 साल पुराना क़िला ढह गया.
बीजेपी के नवल किशोर को आरजेडी के संजीव कुमार ने शिकस्त दी. कभी आरजेडी में रहे नवल किशोर यादव साल 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे.
जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव
इस चुनाव की हॉट सीट यानी पटना स्नातक पर नीरज कुमार अपना कब्जा जमाने में सफल रहे. जेडीयू के नीरज कुमार की इस सीट से लगातार चौथी जीत है. मोकामा विधायक अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार अनुज सिंह तीसरे नंबर पर रहे.
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद विधान परिषद में भी जनसुराज की एंट्री हो गई है.
दरभंगा शिक्षक सीट से जनसुराज उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस के मदन मोहन झा का शिकस्त दी है. वहीं सारण शिक्षक सीट बीजेपी से बाग़ी उम्मीदवार राहुल राज ने निर्दलीय लड़कर जीती है.
आठ सीटों पर पार्टीवार देखें तो बीजेपी ने इस बार दो, आरजेडी ने एक, जेडीयू ने एक, जनसुराज ने एक और निर्दलीय ने दो सीट जीती है.
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!