Thursday, October 29, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

इसराइलः बहुमत न मिलने पर नेतन्याहू बोले- ‘अरब पार्टियों ने चुनाव चुराए’

इसराइलः बहुमत न मिलने पर नेतन्याहू बोले- ‘अरब पार्टियों ने चुनाव चुराए’

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: बीते मंगलवार को इसराइल में हुए
चुनावों के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं. इसमें नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के
गठबंधन को बहुमत नहीं मिल पाया है.

इसराइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू ने
अपने गठबंधन के बहुमत से दूर रहने को लेकर अरब पार्टियों पर आरोप लगाए हैं.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

उन्होंने एक्स पर अपनी पार्टी का एक बयान
जारी किया, “इसराइल राज्य में चुनाव अरब पार्टियों ने चोरी
किए हैं, जो आतंकवाद का समर्थन करती हैं और
यहूदी राज्य को खत्म करना चाहती हैं. यह चोरी रिश्वतखोरी, धमकी, हिंसा, जालसाजी और मतदाताओं को जुटाने के लिए प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के
इस्तेमाल जैसे गंभीर आपराधिक कृत्यों के जरिए की गई है.”

“लिकुड पार्टी चुनाव में धांधली से
जुड़े सैकड़ों बयान और सबूत पुलिस, शिन बेट
और केंद्रीय चुनाव समिति को सौंप रही है. ये सबूत कई अरब मतदान केंद्रों पर चुनाव
में धांधली से जुड़े हैं. इनमें नकदी और रा'म पार्टी की पर्चियों वाले हजारों लिफाफे, मतदान केंद्र के सदस्यों को धमकाने और उनके साथ हिंसा करने, मतदान कक्ष के पर्दे के पीछे कई बार वोट डालने,
दोहरी पहचान के साथ मतदान करने, लिफाफों की संख्या और मतदाताओं की संख्या में
अंतर, मतदाताओं को जुटाने के लिए
प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल समेत कई अन्य मामले शामिल हैं.”

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

“हम पुलिस और शिन बेट से मांग करते
हैं कि अरब पार्टियों की ओर से चुनाव में की गई धांधली की गहन जांच की जाए और
इसमें शामिल अपराधियों के खिलाफ पूरी कानूनी कार्रवाई की जाए.”

“हम केंद्रीय चुनाव समिति से मांग करते हैं कि वह
इन आपराधिक कृत्यों की जांच के लिए तत्काल कदम उठाए. इन कृत्यों ने इसराइल में
चुनाव की निष्पक्षता और चुनाव परिणामों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है.”

97 प्रतिशत वोटों की गिनती के बाद
नेतन्याहू के गठबंधन के हिस्से में 53 सीटें, उनके विरोधी आइज़नकोट की अगुवाई वाले
गठबंधन को 48 सीटें और अरब पार्टियों के गठबंधन को 19 सीटें मिली हैं.

इसराइली संसद में बहुमत के लिए 61
सीटें चाहिए होती हैं.

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY NEXT STORY →
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐