बेंगलुरु के लोग ‘फ्रीडम पार्क से आज़ादी’ क्यों मांग रहे हैं?
गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: इसमें कोई शक नहीं कि यह अलग-अलग सुविधाओं के लिए अलग-अलग तरह की 'जगहों' की बढ़ती मांग का दौर है.
अब जगह की ज़रूरत सिर्फ़ रहने, काम करने और खेलने के लिए नहीं है. इस सूची में एक और मांग जुड़ गई है, विरोध प्रदर्शन करने की जगह.
मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम
दिल्ली का जंतर-मंतर रहा हो, मुंबई का आज़ाद मैदान या देश के किसी दूसरे हिस्से में प्रदर्शन के लिए तय कोई जगह, लोगों को इसकी ज़रूरत कई वजहों से पड़ती है.
देश की राजधानी या किसी राज्य में जब महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं सामने आती हैं, तो लोग अपना ग़ुस्सा और नाराज़गी ज़ाहिर करने के लिए सड़कों पर उतरते हैं.
जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव
किसी जाति को आरक्षण देने या उससे वंचित रखने का मामला हो, तब भी विरोध प्रदर्शन होते हैं.
इसी तरह देश के अलग-अलग हिस्सों में आदिवासियों या दूसरे वंचित तबक़ों को उनके अधिकार न मिलने पर भी लोग अपनी आवाज़ उठाने के लिए किसी सार्वजनिक जगह पर जमा होते हैं.
ऐसे में बेंगलुरु में 'फ्रीडम पार्क से आज़ादी' नाम से शुरू हुआ एक अभियान सबका ध्यान अपनी तरफ़ खींच रहा है.
देश की टेक्नोलॉजी राजधानी बेंगलुरु में नागरिक संगठनों, ट्रेड यूनियनों और छात्र संगठनों की मांग थोड़ी अलग है. उन्होंने 'फ्रीडम फ्रॉम फ्रीडम पार्क' यानी 'फ्रीडम पार्क से आज़ादी' नाम से एक अभियान शुरू किया है.
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!