Friday, October 30, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

इसराइल चुनाव: किसी गठबंधन को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां निर्णायक भूमिका में

इसराइल चुनाव: किसी गठबंधन को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां निर्णायक भूमिका में

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: इसराइल में हुए आम चुनावों के अंतिम नतीजों से साफ हो गया कि न तो बिन्यामिन नेतन्याहू के गठबंधन को और न ही यहूदी विपक्ष को संसद में बहुमत मिला है.

दो अरब पार्टियों के गठबंधनों, द जॉइंट लिस्ट और राम ने उम्मीदों के उलट प्रदर्शन करते हुए 120 सीटों वाली इसराइली संसद में रिकॉर्ड 19 सीटें जीतीं.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

इससे ये दोनों अरब गठबंधन सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाने की स्थिति में आ गए हैं.

नेतन्याहू के गठबंधन को 53 सीटें मिलीं हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गादी आइज़नकोट के गठबंधन को 48 सीटें मिलीं हैं.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

अब इसराइल के राष्ट्रपति हर्ज़ोग सभी राजनीतिक दलों के साथ बातचीत करेंगे और उसके बाद ही वो किसी नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे. इस प्रक्रिया में कई हफ़्ते लग सकते हैं.

अगर वे असफल होते हैं, तो दोबारा चुनाव करवाने पड़ेंगे.

यरुशलम स्थित अपने आवास पर हुई एक बैठक के दौरान हर्ज़ोग ने मंगलवार को हुए चुनाव में 77.7% वोटिंग की सराहना की, जो दो दशकों से अधिक समय में देश का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत था.

उन्होंने कहा, "यह इसराइली समाज के लिए गर्व की बात है, और यह देखना उल्लेखनीय था कि इसराइल में लोकतंत्र की इच्छा कितनी गहरी है."

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY NEXT STORY →
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐