Monday, November 2, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन: क्या ट्रंप की घटती लोकप्रियता का फ़ायदा उठा पाएंगे डेमोक्रेट्स

अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन: क्या ट्रंप की घटती लोकप्रियता का फ़ायदा उठा पाएंगे डेमोक्रेट्स

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: डेमोक्रेटिक पार्टी को इन अहम अमेरिकी मध्यावधि (मिडटर्म) चुनावों से काफ़ी उम्मीदें हैं जो तीन नवंबर को होने जा रहे हैं.

एक तरफ़ रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता ऐतिहासिक रूप से काफ़ी कम है. दूसरी तरफ़ खाने-पीने की चीज़ों और रोज़मर्रा के बिलों की बढ़ती क़ीमतों से अमेरिकी जनता नाराज़ है.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

पिछले कई महीनों से आ रहे पोल सर्वे भी डेमोक्रेट्स के अनुकूल हैं जो उनके लिए अच्छी ख़बर का संकेत दे रहे हैं.

सर्वे के मुताबिक़, अमेरिकी संसद के निचले सदन या प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव्स) पर नियंत्रण हासिल करने के लिए ज़रूरी 218 सीटों से कहीं ज़्यादा सीटों पर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

अहम सीनेट मुक़ाबलों में भी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार या तो बराबरी पर हैं या मामूली बढ़त में दिख रहे हैं.

हाल ही में आए न्यूयॉर्क टाइम्स के एक सर्वेक्षण में साउथ कैरोलाइना की सीनेट सीट पर मुक़ाबला बराबरी का दिखाया गया.

यह वही राज्य है जहां डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 में 18 प्रतिशत अंकों के अंतर से जीत दर्ज की थी.

सीएनएन के हालिया सर्वेक्षणों में टेक्सस, कंसास और मेन में डेमोक्रेट्स को बढ़त मिलती दिखाई गई है.

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY NEXT STORY →
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐