Monday, November 2, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

दिया मिर्ज़ा पर क्यों भड़कीं मुंबई की मेयर, बीएमसी ने हटाया वीडियो

दिया मिर्ज़ा पर क्यों भड़कीं मुंबई की मेयर, बीएमसी ने हटाया वीडियो

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: मुंबई में दिवाली से पहले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने लोगों से पटाखे न जलाने और पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने की अपील करने के लिए एक जागरूकता अभियान शुरू किया था.

इस अभियान में फ़िल्म और क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों को शामिल किया गया. इनमें अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा, माधुरी दीक्षित, मराठी अभिनेत्री निशिगंधा वाड और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे शामिल थे.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

लेकिन एक नवंबर को बीएमसी के सोशल मीडिया अकाउंट पर दिया मिर्ज़ा का वीडियो सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया.

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष और विधायक अमित साटम ने इस वीडियो पर आपत्ति जताई.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

इसके कुछ ही घंटों बाद बीएमसी ने दिया मिर्ज़ा का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया. हालांकि, इसी अभियान में शामिल दूसरी हस्तियों के वीडियो बीएमसी के एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट पर बने रहे.

इसके बाद मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने भी दिया मिर्ज़ा के ख़िलाफ़ बयान दिया. उन्होंने कहा कि अभिनेत्री को बीएमसी के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा और उन्हें सरकारी मंच पर जगह नहीं मिलेगी.

मेयर ने यह भी कहा कि भविष्य में बीएमसी के सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई सार्वजनिक संदेश उनकी मंज़ूरी के बिना जारी नहीं होना चाहिए.

इमेज स्रोत, SUJIT JAISWAL/AFP via Getty Images

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐