डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, ‘अमेरिका फिर कर सकता है हमला’
गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका एक बार फिर ‘एपिक फ़्यूरी’ जैसा सैन्य अभियान चला सकता है.
हालांकि, साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता भी हो सकता है.
मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम
डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को फ़्लोरिडा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा, “हम एक और छोटा-सा ‘एपिक फ़्यूरी’ जैसा अभियान चला सकते हैं या वे समझौता कर सकते हैं.”
ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान समझदारी दिखाए, तो उसे गंभीर वार्ता शुरू करने का प्रस्ताव देना चाहिए. हालांकि, उन्होंने ने यह भी कहा कि उन्हें संदेह है कि ईरान ऐसा करेगा.
जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान की अर्थव्यवस्था इस समय दुनिया की सबसे ख़राब अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया है.
ट्रंप ने इससे पहले शुक्रवार को ही कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध को जल्द समाप्त कर सकता है.
हालांकि, उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या अमेरिका को युद्ध जल्द ख़त्म करने की कोशिश करनी चाहिए या संघर्ष को धीरे-धीरे शांत होने देना चाहिए.
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!