इल्हान उमर ने अपने घर पर रेड के बाद लिया ये फ़ैसला
गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: मिनिसोटा की सांसद इल्हान उमर ने कहा है कि पिछले हफ़्ते फेडरल एजेंटों की ओर से वॉशिंगटन डीसी स्थित उनके घर की तलाशी के बाद अब वह वहाँ नहीं रह सकतीं.
इल्हान के मुताबिक़ उन्हें डर है कि छापेमारी के बाद उनका पता उजागर हो गया है.
मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम
इल्हान ने एमएस नाउ को बताया, "मुझे जान से मारने की मिल रहीं धमकियों के चलते, उस घर में रहना और अपने बच्चों की देखभाल करना अब संभव नहीं रह गया है,"
अपने घर की तलाशी के बाद उमर ने विस्तार से बताया कि कैसे होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन के एजेंटों ने एक जांच के हिस्से के रूप में सेल फोन और नोटबुक सहित एक दर्जन से अधिक चीज़ें जब्त कीं.
जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव
सरकार ने यह नहीं बताया है कि उमर पर किस अपराध का आरोप है, लेकिन यह कहा है कि रेड "फेडरल क्रिमिनिल इन्वेस्टिगेशन' का हिस्सा था.
यह तलाशी अभियान अधिकारियों की उन कई टिप्पणियों के बाद शुरू किया गया है, जिनमें उमर की अमेरिकी नागरिकता पर संदेह जताया गया है, जो उन्हें 2000 में कीनिया से आने के बाद मिली थी.
जांच के तहत उमर के परिवार के सदस्यों को भी एक दर्जन से अधिक समन जारी किए गए हैं और यह बताया गया है कि उनके निजी कंप्यूटर और पासपोर्ट उन चीज़ों में शामिल थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया था.
एमएस नाउ के साथ अपने घर पर घंटों चली छापेमारी को याद करते हुए उमर ने कहा, "इससे ज़ाहिर तौर पर हम सभी घबरा गए थे."
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!