Friday, October 23, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 16 लोगों की मौत, सैकड़ों ज़ख़्मी

तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 16 लोगों की मौत, सैकड़ों ज़ख़्मी

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: चीनी सरकारी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, तिब्बत के एक पहाड़ी क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाला भूकंप आया है.

इसमें कम से कम 16 लोग मारे गए हैं और दर्जनों अन्य घायल हो गए हैं.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

शिन्हुआ ने स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के हवाले से बताया कि गुरुवार रात को भूकंप का केंद्र नागकु क्षेत्र के बाकेन काउंटी में था.

चीन 1950 के दशक में तिब्बत को अपने क़ब्ज़े में लेने के बाद से उसे स्वायत्त क्षेत्र कहता है. बाकेन काउंटी तिब्बत राजधानी ल्हासा से 400 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थित है.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

अधिकारियों ने आपातकाल घोषित कर प्रभावित क्षेत्र में बचाव दल तैनात कर दिए हैं, जहाँ 32 अन्य लोग भी घायल हुए हैं.

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, प्रभावित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है और 339 घर ध्वस्त गए हैं.

चट्टान गिरने के कारण क्षेत्र की सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे प्रभावित ज़्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक पहुँचने में बचाव दल को और अधिक कठिनाई हो रही है.

तिब्बत के क़मदो और न्यिंगची शहरों में भी तेज़ भूकंप के झटके महसूस किए गए.

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY NEXT STORY →
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐