Friday, October 23, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने पाकिस्तान की तारीफ़ में कहीं कई बातें

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने पाकिस्तान की तारीफ़ में कहीं कई बातें

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने पाकिस्तान की अपनी पहली स्टेट विज़िट को दोनों देशों के संबंधों के लिए अहम बताया है.

उन्होंने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में बताया कि मालदीव और पाकिस्तान अगले दो साल में द्विपक्षीय व्यापार को 13 मिलियन डॉलर से बढ़ाकर 200 मिलियन डॉलर तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

मुइज़्ज़ू ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और वहां के लोगों का गर्मजोशी से स्वागत और मेहमाननवाज़ी के लिए आभार जताया.

उन्होंने लिखा, "मेरी पत्नी, प्रतिनिधिमंडल और मेरे प्रति असाधारण गर्मजोशी, स्नेह और शानदार मेहमाननवाज़ी के लिए आपका धन्यवाद."

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान 20 समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ.

उनके मुताबिक, मालदीव-पाकिस्तान बिज़नेस फ़ोरम से दोनों देशों के बीच निवेश, व्यापारिक साझेदारी और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने की नींव रखी गई है.

मुइज़्ज़ू ने लिखा, "मैं इस्लामाबाद से यादगार अनुभवों, गहरी कृतज्ञता और इस नए विश्वास के साथ विदा ले रहा हूं कि हमने एक अधिक मज़बूत, गतिशील और दोनों पक्षों के लिए लाभकारी साझेदारी की नींव रखी है."

"हमारी छह दशकों की दोस्ती हमें यहां तक लेकर आई है. अब हमारी साझा सोच और दृढ़ संकल्प हमें नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे."

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐