न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी से मिले कोल्हापुर के दर्शन मगदूम, मगर वो हैं कौन?
गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: कोल्हापुर के गडहिंग्लज के रहने वाले दर्शन मगदूम ने हाल ही में अपने 'बॉय थ्रॉब' बैंड के साथियों के साथ न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी से मुलाक़ात की.
इस दौरान दर्शन और ममदानी ने हिंदी में बातचीत की. बैंड ने इस मुलाक़ात का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसकी काफ़ी चर्चा हो रही है.
मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम
पोस्ट के मुताबिक़, ममदानी ने कहा कि न्यूयॉर्क के मेयर कार्यालय में आने वाला यह पहला बैंड है.
वीडियो में दर्शन कहते हैं, "मुझे कितनी ख़ुशी हो रही है, यह मैं बता नहीं सकता."
जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव
"जब मैंने अपने दोस्तों को बताया कि मैं न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी से मिलने जा रहा हूं, तो उन्होंने मुझसे कहा कि मैं आपको बताऊं, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं."
वीडियो में ममदानी, दर्शन से यह पूछते हुए भी दिखाई देते हैं कि वह भारत के किस हिस्से से आए हैं.
इस मुलाक़ात के बाद दर्शन मगदूम एक बार फिर चर्चा में हैं. ऐसे में जानते हैं कि कोल्हापुर के दर्शन मगदूम कौन हैं, वह अमेरिका के 'बॉय थ्रॉब' बैंड का हिस्सा कैसे बने और उन्हें अमेरिका का आर्टिस्ट वीज़ा कैसे मिला?
दर्शन का बचपन भी दूसरे बच्चों की तरह बेहद साधारण था. स्कूल जाना, घर लौटने के बाद शास्त्रीय संगीत का रियाज़ करना, पढ़ाई करना और समय पर सो जाना. यही उनकी रोज़ की दिनचर्या थी.
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!