पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की की ईरानी नेताओं के साथ मुलाक़ात क्यों रही ख़ास
गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: ईरान, पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के शीर्ष अधिकारियों की मुलाक़ात के बाद तेहरान की सरकारी समाचार एजेंसी प्रेस टीवी और आईआरएनए ने संयुक्त बयान जारी किया है.
इसमें बताया गया है,'चारों देश आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए हैं. इसमें क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना भी शामिल है.'
मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसियों ने इस संयुक्त बैठक को चार देशों की 'पहली बैठक' बताया है.
बैठक के बाद सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, 'पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे. संयुक्त बैठक मक्का रक्षा समझौते में शामिल सदस्यों के क्षेत्र के मौजूदा तनाव को कम करने के प्रयासों का हिस्सा है.'
जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव
सऊदी विदेश मंत्रालय ने कहा, "इन प्रयासों का मक़सद बातचीत और कूटनीति समाधान को बढ़ावा देना है. साथ ही क़तर और पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे मध्यस्थता के प्रयासों का समर्थन करना है."
बैठक खत्म होने के बाद कुछ ऐसा ही बयान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने भी जारी किया, उन्होंने कहा, "इस बैठक में महत्वपूर्ण और प्रभावशाली इस्लामिक देशों के नेताओं की मौजूदगी क्षेत्र में एकता और आपसी सद्भाव को और मजबूत करने में मददगार होगी."
ईरानी राष्ट्रपति ने इस्लामिक देशों से आग्रह किया कि, 'वो एक साथ आएं और एक साझा रुख़ अपनाएं.'
मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा, "मुसलमान आपस में भाई हैं और मुस्लिम देशों को निशाना बनाने वाले ख़तरों और कदमों के ख़िलाफ़ उन्हें एकजुट होकर एक कतार में खड़ा होना चाहिए.'
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!