Tuesday, October 27, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

100 साल में कैसे बदला इंसानों का कद, इन देशों के लोगों की लंबाई सबसे ज़्यादा बढ़ी

100 साल में कैसे बदला इंसानों का कद, इन देशों के लोगों की लंबाई सबसे ज़्यादा बढ़ी

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: इमेज स्रोत, Nezar Abdallah Basheer/Anadolu via Getty Images

अगर आप अपने पुरखों से अपने कद की तुलना करें, तो बहुत संभावना है कि आप उनसे ज़्यादा लंबे हों. शोध से जुड़ी वेबसाइट 'आवर वर्ल्ड इन डेटा' के मुताबिक़, आज दुनिया भर के युवाओं का औसत कद 100 साल पहले के उनके पुरखों से लगभग 10 सेंटीमीटर ज़्यादा है.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

साल 2016 में हुए एक अध्ययन में 1896 और 1996 में जन्मे लोगों की तुलना की गई थी. इस अध्ययन में पता चला कि दक्षिण कोरिया की महिलाओं और ईरान के पुरुषों के कद में सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी हुई है. दक्षिण कोरियाई महिलाओं का कद औसतन 20 सेंटीमीटर और ईरानी पुरुषों का कद 17 सेंटीमीटर बढ़ा है.

स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ़ एबरडीन में ग्लोबल हेल्थ की सीनियर लेक्चरर डॉ. अरविंदा गुंटुपल्ली कहती हैं कि इसके पीछे बेहतर खानपान, बीमारियों से जुड़े हालात में सुधार, टीकाकरण और कई दूसरे कारण हैं. लेकिन इंसानों का कद हमेशा बढ़ता ही नहीं रहा है.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

हज़ारों वर्षों के दौरान खानपान, युद्ध, बीमारियों और समाज में आए दूसरे बड़े बदलावों के कारण कभी इंसानों का कद बढ़ा, तो कभी घट गया.

शोधकर्ताओं का कहना है कि जब इतिहास या आंकड़ों से जुड़ी दूसरी जानकारियां उपलब्ध नहीं होतीं, तो लोगों की लंबाई से उनके जीवन स्तर के बारे में एक बड़ी तस्वीर समझी जा सकती है.

आर्थिक इतिहासकार और क्वींस यूनिवर्सिटी बेलफ़ास्ट के प्रोफ़ेसर डॉक्टर मथियास ब्लम कहते हैं, "लंबाई लोगों की ख़ुशहाली मापने का एक अच्छा पैमाना है."

अध्ययनों से पता चलता है कि किसी व्यक्ति की लंबाई का 80 या यहां तक कि 90 फ़ीसदी हिस्सा उसके जीन तय करते हैं.

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY NEXT STORY →
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐