Monday, November 2, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

राहुल गांधी बोले- ‘ज्ञानेश कुमार के बाद मोदी और शाह पर कार्रवाई होगी, जाने नहीं देंगे’

राहुल गांधी बोले- ‘ज्ञानेश कुमार के बाद मोदी और शाह पर कार्रवाई होगी, जाने नहीं देंगे’

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को 'वोट चोरी' के आरोप में क़ानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा.

उन्होंने कहा कि पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई होगी और फिर नरेंद्र मोदी और अमित शाह का नंबर आएगा.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन देश में "लोकतंत्र को ख़त्म नहीं होने देगा. ज्ञानेश कुमार को पद से हटाना 'देश को सही रास्ते पर लाने की दिशा में पहला कदम' है.''

राहुल गांधी ने कहा, "अमित शाह जी ने कहा कि 'नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे.' मैं आपको उल्टा बताता हूं- नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा सकते. अगर जाना भी चाहेंगे, हम उन्हें नहीं जाने देंगे.''

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

''नरेंद्र मोदी, अमित शाह जी आप बात समझिए. ज्ञानेश कुमार के बाद हम आपके सामने खड़े होने जा रहे हैं. आप भूलिए मत कि आपने वोट चोरी की है, कहीं नहीं जाएंगे आप. आपके ख़िलाफ़, नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़, अमित शाह के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई होगी."

दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने रविवार को बड़ी रैली की. इसी रैली में राहुल गांधी ने ये बातें कहीं.

रैली में विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला.

कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ रामलीला मैदान में रविवार को रैली आयोजित की थी. इसमें विपक्ष के प्रमुख दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया.

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY NEXT STORY →
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐