‘सऊदी अरब से लौटकर’ अंतिम संस्कार में शामिल हुआ भाई ही हत्या का अभियुक्त निकला
गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: 17 अक्तूबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे की बात है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरात के एक गांव में रहने वाले युवक मोहम्मद सुफ़ियान को सऊदी अरब में रहने वाले उनके भाई मोहम्मद बिलाल का व्हाट्सऐप कॉल आया.
इस कॉल पर मोहम्मद बिलाल ने कहा, "तुम तुरंत गुजरात शहर पहुँचो. वहाँ तुम्हारे लिए एक सरप्राइज है. मैं तुम्हें किसी ख़ास शख़्स से मिलवाना चाहता हँ."
मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम
मोहम्मद सुफ़ियान मोटरसाइकिल से घर से निकल पड़े. जब वह तय जगह पर पहुँचे, तो कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि सरप्राइज देने वाला कोई और नहीं, बल्कि उनका अपना भाई था.
दोनों ने साथ खाना खाया, बातचीत की और शाम को घर लौटने के लिए मोटरसाइकिल से रवाना हो गए.
जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव
स्थानीय पुलिस के अधिकारी फ़ैसल शहजाद के मुताबिक़, दरीकड़ी रोड पर एक सुनसान जगह पहुँचने के बाद मोहम्मद बिलाल ने कथित तौर पर शौच जाने का बहाना बनाकर अपने भाई से मोटरसाइकिल रोकने को कहा.
पुलिस अधिकारी का कहना है कि मोटरसाइकिल रुकते ही उन्होंने कथित तौर पर अपने भाई की गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी और शव सड़क किनारे फेंक दिया.
पुलिस के मुताबिक़, अभियुक्त ने वारदात को लूटपाट का रूप देने के लिए मृतक का मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी अपने साथ ले ली. इसके बाद उसने मोटरसाइकिल को कोटला में पंजाब मोटर्स के बाहर खड़ा किया और लाहौर फ़रार हो गया.
पुलिस के अनुसार, परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि मोहम्मद बिलाल सऊदी अरब से पाकिस्तान लौट आए हैं. जब रात में परिवार को भाई की हत्या की सूचना मिली, तो अभियुक्त ने अनजान होने का नाटक किया.
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!