Sunday, October 25, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

पटना में कांग्रेस की सभा में हंगामा, खड़गे की पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने माफ़ी की मांग की

पटना में कांग्रेस की सभा में हंगामा, खड़गे की पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने माफ़ी की मांग की

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: बिहार की राजधानी पटना में रविवार (25 अक्तूबर) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की एक रैली में उस समय हंगामा हो गया, जब एक शख़्स ने कहा कि नरेंद्र मोदी सत्ता से नहीं हटेंगे.

सोशल मीडिया पर वायरल इस कार्यक्रम के वीडियो में दिख रहा है कि खड़गे के भाषण के बीच में एक शख़्स उठकर नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाने लगता है. जिसके बाद खड़गे नाराज़ होकर पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हैं.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

खड़गे की इसी टिप्पणी पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने खड़गे के बयान की निंदा करते हुए उनसे माफ़ी मांगने को कहा है.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

पटना में 25 अक्तूबर को बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

कार्यक्रम में जब मल्लिकार्जुन खड़गे बोल रहे थे, तभी भीड़ में एक शख़्स कहने लगा, "मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे. वो यहीं रहेंगे."

इस पर खड़गे बेहद नाराज़ दिखे और उन्होंने पीएम मोदी के पिता का ज़िक्र करते हुए कुछ ऐसा कहा, जिस पर बीजेपी के नेता हमलावर हैं.

खड़गे की टिप्पणी के बाद उस शख़्स को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया गया.

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY NEXT STORY →
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐