रूस के भीतर पुतिन के ख़िलाफ़ एक नेटवर्क जिसने ड्रोन हमलों में यूक्रेन की मदद की
गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: रूस के दो नागरिकों ने यूक्रेन की ख़ुफ़िया एजेंसियों के लिए गुप्त रूप से काम करने का दावा किया है.
उन्होंने उन कार्रवाइयों के बारे में भी बताया है, जिनमें उनके मुताबिक़ रूस के भीतर सैन्य ठिकानों, सैन्य उपकरणों और सैन्यकर्मियों को निशाना बनाया गया था.
मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम
इवान का दावा है कि रूस में रहते हुए उसने यूक्रेन के उन ड्रोन हमलों में भूमिका निभाई, जिनमें रूस के रणनीतिक बमवर्षक विमानों और हथियार बनाने वाली फ़ैक्ट्रियों को निशाना बनाया गया था.
इवान बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की एक डॉक्यूमेंट्री में दिखाई देते हैं. ये डॉक्यूमेंट्री रूस के भीतर गुप्त रूप से ऐसी कार्रवाइयां करने वाले लोगों के बारे में है.
जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव
यह डॉक्यूमेंट्री स्वतंत्र पोलिश पत्रकार मार्सिन मामोन ने बनाई है.
डॉक्यूमेंट्री में एक और व्यक्ति भी हैं, जिन्हें हम फ़ोमा कह रहे हैं. फ़ोमा रूस के रहने वाले हैं, लेकिन इस समय पोलैंड में निर्वासन में रह रहे हैं.
फ़ोमा का कहना है कि वह रूस में गुप्त रूप से काम करने वाले स्वयंसेवकों का एक नेटवर्क चलाते हैं.
उनके मुताबिक़, इस नेटवर्क के लोग रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों पर नज़र रखते हैं. ये ऐसे अधिकारी होते हैं, जिन्हें यूक्रेन की सैन्य ख़ुफ़िया एजेंसी जीयूआर निशाना बनाने पर विचार कर रही होती है.
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!