उत्तराखंड में दलेर मेहंदी पर मंत्री की टिप्पणी से उठे विवाद में अब क्या हुआ
गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल ज़िले के नरेंद्र नगर में 18 अक्तूबर को कुंजापुरी मेले के दौरान गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर विवाद हो गया.
कार्यक्रम के दौरान राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर ही उनके गायन पर सवाल उठाए.
मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम
यह कार्यक्रम नवरात्र के मौके पर आयोजित किया गया था.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उनियाल, दलेर मेहंदी से कह रहे हैं, "इतना पैसे देकर हमने आपको बुलाया है. आप बेवकूफ बना रहे हैं हमें. बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे?"
जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव
इस पूरे विवाद के बीच दलेर मेहंदी के छोटे भाई और गायक मीका सिंह ने वीडियो जारी कर उनका बचाव किया.
मीका ने कहा कि उन्होंने अपने भाई को कभी शराब पीते हुए नहीं देखा. उन्होंने यह भी चुनौती दी कि अगर दलेर मेहंदी के साथ काम कर चुका कोई भी व्यक्ति यह कह दे कि उसने उन्हें (दलेर मेहंदी को) शराब पीते हुए देखा है, तो वह खुद सिंगिंग छोड़ देंगे.
इस विवाद पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून में पत्रकारों से कहा, "मेरा मानना है कि उस समय मंत्री पर जनता का दबाव रहा होगा. मंत्री ने खुद कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि दलेर मेहंदी की तबीयत खराब है."
मुख्यमंत्री ने कहा, "उत्तराखंड कलाकारों की धरती है, जहां हर किसी का सम्मान किया जाता है. मुझे लगता है कि इस मामले को यहीं खत्म कर देना चाहिए. मैं मीका और दलेर मेहंदी से बात करूंगा. दोनों मेरे अच्छे मित्र हैं."
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!