Saturday, October 24, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

1,000 लोगों से सेक्स चैट और 82 के नग्न वीडियो, एक पुरुष ने ‘महिला’ बनकर सबको कैसे फंसाया?

1,000 लोगों से सेक्स चैट और 82 के नग्न वीडियो, एक पुरुष ने ‘महिला’ बनकर सबको कैसे फंसाया?

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: सोशल मीडिया पर लड़कियों की तस्वीरों वाले अकाउंट से पहले फ़्रेंड रिक्वेस्ट आती थी. फिर बातचीत शुरू होती और धीरे-धीरे सेक्स चैट तक पहुँच जाती.

पुलिस के मुताबिक़, चैट करने वाले लोगों से उनकी नग्न तस्वीरें और वीडियो मंगवाए जाते थे. लेकिन इसके बाद कहानी में एक नया किरदार सामने आता था.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

अब तक लड़की बनकर चैट कर रहा व्यक्ति ख़ुद को उसी लड़की का भाई बताता और पैसे मांगने लगता.

हैदराबाद पुलिस का दावा है कि लड़की और उसका भाई बनकर लोगों से बात करने वाला व्यक्ति एक ही था. 23 साल का पवन कुमार.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

पुलिस के मुताबिक़, पवन ने डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों, कारोबारियों, सरकारी अधिकारियों, सॉफ़्टवेयर इंजीनियरों और लेक्चररों समेत अलग-अलग पेशों से जुड़े क़रीब 1,000 लोगों को हनी ट्रैप में फँसाया.

चारमीनार के डीसीपी किरण खरे ने बताया, "वह चार साल से कोलकाता की एक मॉडल समेत कई लड़कियों की तस्वीरों का इस्तेमाल करके लोगों को हनी ट्रैप में फँसा रहा था और उनसे पैसे वसूल रहा था."

"उसके हाथों ठगे गए लोगों में भारत के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ दूसरे देशों में रहने वाले लोग भी शामिल हैं."

पुलिस ने पवन के पास से तीन मोबाइल फ़ोन, एक लैपटॉप और 16 जीबी की पेन ड्राइव बरामद की है.

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐