Sunday, October 25, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

कन्नड़ सिनेमा के ‘रॉकिंग स्टार’ यश क्यों बने फ़िल्म ‘रामायण’ के रावण

कन्नड़ सिनेमा के ‘रॉकिंग स्टार’ यश क्यों बने फ़िल्म ‘रामायण’ के रावण

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: इस साल दिवाली के मौक़े पर रणबीर कपूर स्टारर फ़िल्म 'रामायण' रिलीज़ हो रही है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म के बजट से लेकर कास्ट तक की काफ़ी चर्चा है.

फ़िल्म में राम का किरदार बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर निभा रहे हैं और सीता के रूप में साई पल्लवी हैं.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

इस कड़ी में एक और नाम काफ़ी चर्चा में है और वो हैं कन्नड़ फ़िल्म अभिनेता यश.

यश इस फ़िल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं वह इसके को-प्रोड्यूसर भी हैं.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

फ़िल्म का पहला हिस्सा पाँच नवंबर को रिलीज़ होने वाला है.

8 जनवरी 1986 को कर्नाटक के हासन ज़िले में जन्मे यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है.

आज उन्हें उनके असली नाम से कम और 'रॉकिंग स्टार यश' के नाम से ज़्यादा जाना जाता है.

बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि नवीन कुमार गौड़ा कहकर बुलाए जाने पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी, तो उन्होंने मज़ाक़िया अंदाज़ में कहा था- कौन है ये?

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY NEXT STORY →
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐