‘छल्लड़े छल्लड़े वाल’ गाने वाली पाकिस्तानी लड़की को जानते हैं आप?
गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: पंजाब के मियां चन्नू शहर में एनेस्थिसियोलॉजी की पढ़ाई पूरी करने के बाद शानज़े सियाल नौकरी तलाशने के लिए लाहौर आई थीं.
उस समय उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उनका एक गाना कुछ ही दिनों में उन्हें पाकिस्तान और भारत समेत कई देशों में लोकप्रिय बना देगा.
मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम
'छल्लड़े छल्लड़े वाल' उन्होंने गायक मोहसिन लशारी के साथ मिलकर गाया है. यह पहले गाए जा चुके एक गाने का नया रूप है. इंस्टाग्राम पर अपलोड होने के बाद इसे अब तक एक करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है.
इस गाने पर हज़ारों रील्स बन चुकी हैं. भारत और पाकिस्तान में संगीत की कई जानी-मानी हस्तियों समेत लाखों सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे शेयर किया है. इसके अनगिनत नए रूप भी बनाए जा चुके हैं.
जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव
'छल्लड़े छल्लड़े वाल' कोई नया गाना नहीं है. इसे पहले भी कई गायक गा चुके हैं. इनमें पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मियांवाली शहर में जन्मे शफ़ाउल्लाह ख़ान रोखड़ी भी शामिल हैं.
बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में शानज़े ने बताया कि उन्हें बचपन से गाने का शौक़ था. लोग अक्सर उनसे कहते थे कि उनकी आवाज़ सबसे अलग है.
शानज़े के मुताबिक़, उन्होंने गायकी को केवल शौक़ तक ही सीमित रखा. विश्वविद्यालय पहुँचने के बाद तो उनका गाने से संबंध और भी कम हो गया था.
वह कहती हैं, "मैं एक हद तक निराश हो चुकी थी, क्योंकि लोग मुझसे कहते थे कि तुम्हारी आवाज़ अच्छी है, लेकिन तुम्हें लय की समझ नहीं है. तुम लय और संगीत के साथ नहीं गा सकतीं."
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!