Monday, October 26, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

रश्मिका मंदाना ने अपने पति के बारे में क्या कहा जिसकी हो रही है चर्चा?

रश्मिका मंदाना ने अपने पति के बारे में क्या कहा जिसकी हो रही है चर्चा?

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और उनके पति विजय देवरकोंडा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट के ज़रिए अपने रिश्ते पर उठ रहे सवालों और ट्रोलिंग का जवाब दिया है.

मामला हाल में प्रसारित हुए टीवी शो 'कॉफी विद करण 9' के एक एपिसोड से शुरू हुआ, जिसमें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साथ पहुंचे थे. शो में दोनों ने अपने रिश्ते और शादी के बारे में बात की थी.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा के रवैये और दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की टिप्पणियां होने लगीं. कुछ लोगों ने विजय को 'रेड फ़्लैग' बताया तो कुछ ने रश्मिका को रिश्ते को लेकर सलाह देनी शुरू कर दी.

अब रश्मिका ने एक लंबी पोस्ट लिखकर इन लोगों को जवाब दिया है. इसके कुछ ही देर बाद विजय देवरकोंडा ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि वह और रश्मिका 'बेहद ख़ुश' हैं.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

'कॉफी विद करण 9' में शादी को लेकर होस्ट करण जौहर, रश्मिका और विजय देवरकोंडा के बीच जो बातचीत हुई उसी के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चा चल पड़ी.

रश्मिका ने बताया कि उन्होंने विजय से शादी के लिए पूछा था. विजय ने उनसे कहा था कि वह उनसे 100 बार पूछें. रश्मिका के मुताबिक़ उन्होंने इसके बाद करीब एक साल तक विजय से शादी के बारे में पूछा.

हालांकि ये बातचीत काफ़ी हल्के फुल्के और हंसी-मज़ाक के माहौल में हो रही थी.

विजय ने शो में बताया कि वह शादी जैसे बड़े फ़ैसले को सिर्फ़ उस समय की भावनाओं के आधार पर नहीं लेना चाहते थे.

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY NEXT STORY →
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐