Saturday, October 24, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान मास शूटिंग, सात लोगों की मौत, 34 ज़ख़्मी

जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान मास शूटिंग, सात लोगों की मौत, 34 ज़ख़्मी

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: जॉर्डन के अधिकारियों ने बताया है कि एक चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान हुए हमले में सात लोग मारे गए हैं.

शुक्रवार को काराक प्रांत के हमूद में एक चर्च पर हथियारबंद लोगों की ओर से की गई गोलीबारी में कम से कम 34 अन्य लोग घायल हो गए.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

अज्ञात हमलावर कार से आए, चर्च में घुसे और गोलीबारी करने के बाद भाग निकले. हमले की ज़िम्मेदारी किसी ने नहीं ली है.

गृह मंत्री माज़ेन अल-फराया ने हमलावरों को 'चरमपंथियों का एक गिरोह' बताया और कहा कि अधिकारी उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने कहा कि अधिकारी "काराक को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी कृत्य के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेंगे."

शुरुआती रिपोर्टों में हमले में सात लोगों के मारे जाने की बात कही गई थी. बाद में एक सरकारी प्रवक्ता ने छह लोगों की मौत की बात कही, हालांकि अधिकारियों ने मृतकों की संख्या को संशोधित करते हुए सात कर दिया.

बीबीसी की ओर से सत्यापित सीसीटीवी फुटेज में तीन बंदूकधारियों को सड़क से चर्च की ओर जाते हुए देखा गया.

वीडियो में हमलावरों में से दो को चर्च परिसर के प्रवेश द्वार की ओर जाते हुए देखा जा सकता है, फिर वे थोड़ी देर के लिए पीछे हटते हैं और एक तीसरे व्यक्ति के साथ वापस आते हैं.

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY NEXT STORY →
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐