Thursday, October 29, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

स्पेन में दो तेज़ रफ़्तार ट्रेनों की टक्कर, 68 लोगों की मौत, पीएम ने कहा- ‘पूरा देश शोक में’

स्पेन में दो तेज़ रफ़्तार ट्रेनों की टक्कर, 68 लोगों की मौत, पीएम ने कहा- ‘पूरा देश शोक में’

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: मैड्रिड के दक्षिण में उर्दा के पास दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 68 लोगों की मौत हुई है.

कास्तिया-ला मांचा की क्षेत्रीय सरकार ने इस बात की पुष्टि की है.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

दोनों ट्रेनों में 500 से ज़्यादा यात्री सवार थे. राहत और बचाव अभियान जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

बीबीसी वेरीफ़ाई ने हादसे के बाद सामने आई ताज़ा वीडियो फुटेज का विश्लेषण किया है. सत्यापित वीडियो में एक ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरकर पलटे हुए दिखाई दे रहे हैं.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

पहले डिब्बे को काफ़ी नुकसान पहुंचा है और उसके आसपास मलबा बिखरा हुआ है. एक दूसरी वीडियो में कई इमरजेंसी वाहन और हाई-विज़िबिलिटी जैकेट पहने रेस्क्यू वर्कर दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो में कुछ लोगों को घास पर कंबल में लिपटा हुआ देखा जा सकता है. एक व्यक्ति के पास आईवी बैग भी दिखाई दे रहा है.

स्पेन की सिविल गार्ड ने हादसे के बाद ड्रोन से ली गई तस्वीरें जारी की हैं. इनमें हादसे के पैमाने का अंदाज़ा लगाया जा सकता है. ट्रेनों और पटरी से उतरे डिब्बों के आसपास दर्जनों वाहन, हेलिकॉप्टर और एंबुलेंस दिखाई दे रहे हैं. ज़मीन पर मरीज भी नज़र आ रहे हैं.

प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने हादसे वाली जगह के पास बनाए गए इमरजेंसी सेंटर का दौरा किया है.

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY NEXT STORY →
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐