Thursday, October 29, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

मोहट्टा पैलेस: हिंदू कारोबारी का घर जिसे कहा जाता है ‘कराची का ताजमहल’

मोहट्टा पैलेस: हिंदू कारोबारी का घर जिसे कहा जाता है ‘कराची का ताजमहल’

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: पाकिस्तान में कराची के लोग जब क्लिफ़्टन के समुद्र तट की ओर जाते हैं, तो रास्ते में उन्हें गुलाबी और पीले पत्थरों से बनी एक पुरानी इमारत दिखाई देती है. इस इमारत से नज़रें हटाए बिना वहां से गुज़रना मुश्किल है.

कराची की इस बिल्डिंग का नाम मोहट्टा पैलेस है. इसे देखकर इंसान उस दौर में पहुंच जाता है, जब समुद्र की शोर मचाती लहरें क्लिफ़्टन के किनारे से टकराती थीं.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

उसी दौर में एक हिंदू मारवाड़ी कारोबारी के मन में समुद्र के बिल्कुल पास यह इमारत बनवाने का ख़्याल आया था. उस कारोबारी का नाम शिव रतन चंद्र मोहट्टा था. उन्होंने अपनी पत्नी के लिए ये महल बनवाया था.

इस महल को बनाने में ख़ास तौर पर जोधपुरी गुलाबी पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

कराची पर शोध करने वाले दिवंगत पत्रकार अख़्तर बलोच, शोधकर्ता इक़बाल ए. रहमान मांडविया और इतिहासकार उस्मान दमूही ने अपने लेखों में मोहट्टा पैलेस का विस्तार से ज़िक्र किया है.

इक़बाल ए. रहमान मांडविया ने अपनी किताब में लिखा है, "शिव रतन मोहट्टा ने कराची में लोहे का कारख़ाना लगाया था. इसके अलावा उन्होंने सिंध में ख़दरो के पास एक चीनी मिल भी लगाई थी.

चीनी को पास के रेलवे स्टेशन तक आसानी से पहुंचाने के लिए उन्होंने रेल की पटरी भी बिछवाई थी. यह 1939 की बात है."

शिव रतन मोहट्टा के छोटे भाई गोपाल गोरधन दास मोहट्टा ने कराची में हिंदू जिमख़ाना बनवाया था.

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY NEXT STORY →
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐