Friday, October 30, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

‘मैं एक भूत के साथ रहता हूं’, सस्ते घरों के लालच में यहां ‘भूतिया मकान’ खरीद रहे लोग

‘मैं एक भूत के साथ रहता हूं’, सस्ते घरों के लालच में यहां ‘भूतिया मकान’ खरीद रहे लोग

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: टोक्यो में अपने किराये के अपार्टमेंट में पहली बार कदम रखते ही रियुआ को लगा कि वहां 'भूत का साया' है.

वह कहती हैं, "जब मैं घर देखने गई थी, तो वहां एक आदमी खड़ा था. वह मुझे घूर रहा था."

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

"चूंकि प्रॉपर्टी एजेंट को वह आदमी दिखाई नहीं दिया, इसलिए मुझे समझ आ गया कि वह ज़रूर कोई भूत होगा."

कोई दूसरा व्यक्ति होता तो शायद डरकर तुरंत वह फ़्लैट छोड़ देता और दोबारा वहां कभी नहीं लौटता. लेकिन रियुआ ने वहां रहने का फैसला किया.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

रियुआ एक आइडोरू (युवा मनोरंजन कलाकार) हैं. वह अपना सरनेम सार्वजनिक नहीं करना चाहतीं.

वह कहती हैं, "मेरा स्वभाव थोड़ा अलग है. इसलिए मैंने सोचा कि इस घूरने वाले पुरुष भूत से दोस्ती करनी चाहिए."

(आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव से गुज़र रहे हैं तो भारत सरकार की 'जीवन आस्था' हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए.)

चार साल बाद भी रियुआ उसी अपार्टमेंट में रह रही हैं. उनका कहना है कि वहां आज भी हर दिन कुछ न कुछ अलौकिक घटनाएं होती रहती हैं.

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY NEXT STORY →
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐