Wednesday, October 28, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल- ‘पहले से वोटर रहे लोगों से फ़ॉर्म 6 क्यों भरवाया जा रहा है?’

सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल- ‘पहले से वोटर रहे लोगों से फ़ॉर्म 6 क्यों भरवाया जा रहा है?’

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी स्पेशल इंटेसिव रिवीज़न (एसआईआर) की प्रक्रिया पर चुनाव आयोग से सवाल किए हैं.

लाइव लॉ और बार एंड बेंच के मुताबिक़ कोर्ट ने पूछा कि जो लोग पहले से वोटर थे, उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं आने पर उनसे फ़ॉर्म 6 क्यों भरवाया जा रहा है, जबकि यह फ़ॉर्म नए वोटरों के लिए है.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

कोर्ट ने कहा कि ऐसे लोगों को देर से ही सही, एन्यूमरेशन फ़ॉर्म जमा करने का मौका क्यों नहीं दिया जा सकता.

एन्यूमरेशन फ़ॉर्म यानी ऐसा फ़ॉर्म जिसके ज़रिए चुनाव आयोग एसआईआर के दौरान मौजूदा वोटर की जानकारी की पुष्टि करता है.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

इसमें वोटर अपनी पहचान और वोटर लिस्ट से जुड़ी ज़रूरी जानकारी देता है, ताकि यह तय किया जा सके कि उसका नाम संशोधित वोटर लिस्ट में शामिल किया जाए.

चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच बुधवार को दिल्ली में स्पेशल इंटेसिव रिवीज़न (एसआईआर) के दौरान वोटरों को जारी किए गए नोटिस में कथित तौर पर पारदर्शिता की कमी को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी.

अंजलि भारद्वाज और अमृता जौहरी की ओर से यह याचिका दायर की गई है.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा कि जिन लोगों के नाम पहले की वोटर लिस्ट में थे, लेकिन एसआईआर के तहत तैयार की जा रही ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनके नाम नहीं हैं, उनसे फ़ॉर्म 6 क्यों भरवाया जा रहा है.

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐