Friday, October 30, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

कनाडा: लॉटरी में जीते क़रीब 272 करोड़ रुपये, मियाद ख़त्म होने से कुछ देर पहले पहुंचा विजेता

कनाडा: लॉटरी में जीते क़रीब 272 करोड़ रुपये, मियाद ख़त्म होने से कुछ देर पहले पहुंचा विजेता

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: ओंटारियो लॉटरी एंड गेमिंग कॉर्पोरेशन के मुताबिक़, लॉटरी का 4 करोड़ कनाडाई डॉलर (करीब 272 करोड़ रुपये) का इनाम जीतने वाले टिकट के मालिक ने उसकी मियाद ख़त्म होने से कुछ ही घंटे पहले अपना दावा पेश किया.

ओएलजी के मीडिया रिलेशंस के निदेशक टोनी बिटोंटी ने बीबीसी न्यूज़ को बताया कि लॉटरी टर्मिनल के ज़रिए टिकट की पुष्टि की गई. इस टिकट की मियाद बुधवार की आधी रात को ख़त्म होने वाली थी.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

लॉटरी कॉर्पोरेशन लोटो मैक्स जैकपॉट जीतने वाले टिकट के मालिक की तलाश कर रहा था.

लगभग एक साल पहले, 28 अक्तूबर 2025 को ओंटारियो के ग्रे काउंटी में एक रिटेलर से यह टिकट ख़रीदा गया था.

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

ओएलजी ने विजेता का नाम नहीं बताया और कहा कि उसने उनसे संपर्क करके पुष्टि की है कि टिकट का असली मालिक वही हैं.

कंपनी ने एक बयान में कहा, "अगर असली मालिकाना हक़ की पुष्टि हो जाती है, तो ओएलजी विजेता के सम्मान में एक समारोह आयोजित करेगा और विजेता के बारे में जानकारी सार्वजनिक करने की अपनी प्रक्रिया के तहत उनकी कहानी मीडिया और आम लोगों के साथ साझा करेगा."

ओएलजी ने कहा था कि ब्लू माउंटेन्स और ओवेन साउंड को शामिल करने वाला ग्रे काउंटी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. ऐसे में हो सकता है कि किसी ने वहां टिकट ख़रीदा हो और घर लौटने के बाद उसे चेक करना भूल गया हो.

बिटोंटी ने बुधवार को इससे पहले सीटीवी न्यूज़ को बताया था कि "अफ़सोस की बात" यह थी कि टिकट को ओएलजी ऐप या किसी दुकान पर चेक नहीं किया गया था.

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY NEXT STORY →
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐