गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी, महिला समेत पांच की मौत, कई घायल
गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: सोमवार रात गुवाहाटी के एक होटल में मालिक और लीज़ पर होटल चलाने वाले व्यक्ति के बीच विवाद में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 9 बजे जीएस रोड पर बोरा सर्विस के सामने स्थित होटल बिलास इन में हुई. यह जगह असम पुलिस मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर है.
मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम
समाचार एजेंसी पीटीआई को पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने बताया, "छह लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से पांच की मौत हो गई. एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है."
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ वारदात के बाद एक शख़्स को गिरफ़्तार किया गया है. पुलिस कमिश्नर के मुताबिक़ 32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.
जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव
पुलिस ने वारदात में शामिल हथियार बरामद कर लिया है.
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!