Tuesday, October 27, 2026 • India Edition
BREAKING NEWS ताज़ा खबर

झारखंड: साड़ी में नंगे पांव दौड़ने वाली कविता देवी का ख़्वाब रह गया अधूरा

झारखंड: साड़ी में नंगे पांव दौड़ने वाली कविता देवी का ख़्वाब रह गया अधूरा

गाँव शहर की नई बातें — विशेष रिपोर्ट: "सुबह जब मैं पाँच बजे घर से निकली तो नहीं सोचा था कि गुज़रे कई महीनों की मेहनत हाई जंप के दौरान पैर के ज़रा स्लिप करने से बर्बाद हो जाएगी."

ये शब्द कविता देवी के हैं. वे 25 अक्तूबर को रामगढ़ ज़िले में होमगार्ड भर्ती के लिए हुए फ़िज़िकल एग्ज़ाम में भाग ले रही थीं.

मुख्य विवरण एवं घटनाक्रम

इस फ़िज़िकल एग्ज़ाम के लिए कविता को मुफ़्त कोचिंग देने वाले ट्रेनर अंकित अग्रवाल भी बेहद निराश हैं.

अंकित बीबीसी हिन्दी से कहते हैं, "हमें उम्मीद नहीं थी कि कविता जी हाई जंप के दौरान इस तरह असफल हो जाएंगी, अभ्यास के दौरान वह दौड़ की तरह हाई जंप में भी शानदार थीं."

जमीनी पड़ताल व जनहित पर प्रभाव

अंकित कहते हैं, "कविता जी तो पहले राउंड में हुई सोलह सौ मीटर दौड़ में आसानी से कामयाब हो गई थीं. काश इसी तरह वह हाई जंप में भी सफल हो जातीं."

ट्रेनर की तरह कविता भी निराश हैं. वह कहती हैं कि "इस असफलता से जो आघात लगा है उससे उबरने में शायद महीनों लग जाएं."

कविता की कहानी उन करोड़ों महिलाओं के जीवन का जीवंत दस्तावेज़ है जो विपरीत परिस्थितियों के चक्रव्यूह में फंसकर भी टूटती नहीं हैं.

दरअसल पाँच साल की लंबी बीमारी के बाद कविता के पति की साल 2023 में मौत हो गई थी.

🛡️
सत्यापित एवं प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट (Fact-Checked & Verified)यह समाचार गाँव शहर की नई बातें संपादकीय डेस्क द्वारा अधिकृत आधिकारिक अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रत्यक्ष स्रोतों की पूर्ण पुष्टि एवं समीक्षा उपरांत जनहित में प्रकाशित किया गया है। हमारी टीम निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Accredited news correspondent and investigative contributor at गाँव शहर की नई बातें (Gaun Shahar Ki Nayi Batein).

← PREVIOUS STORY NEXT STORY →
💬

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है

इस खबर पर सबसे पहले अपनी राय साझा करें और चर्चा शुरू करें!

✍️ अपनी राय दें (Leave a Reply)

🔒 आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।

👤
🌐